Type Here to Get Search Results !

Hollywood Movies

Solved Assignment PDF

Visit Notes World Online Store!

NIOS Accountancy (224) TMA Hindi Medium 2026-27

NIOS लेखांकन (224) Solved Assignment 2025-26, NIOS Accountancy (224) Solved TMA 2025-26,  Accountancy (224) Solved Assignment 2026, Accountancy (224) Assignment PDF , How to get Accountancy (224) Solved Assignment, We are providing NIOS Accountancy (224) Solved Assignment all over India. 

In this website students will get the all solutions related with their NIOS Assignments, NIOS Study Material , NIOS Previous Years Papers and NIOS Study Notes, लेखांकन (224) Solved Assignment 2025-26 is for those candidate who want to submit their assignments on time.

NIOS लेखांकन (224) Solved Assignment 2025-26, students can directly done their assignment by simply take reference through our Notes World (notesworld.in). Accountancy (224) solved assignment available here. NIOS Secondary Solved TMA 2025-26 for class 10.

NIOS Accountancy (224) Solved Assignments [TMA] Hindi Medium 2026-27

NIOS SOLVED ASSIGNMENTS [TMA] 2026-27

SECONDARY SOLVED [TMA] 2026-27 for Class 10

लेखांकन (224)

शिक्षक अंकित मूल्यांकन पत्र

अधिकतम अंक:20

टिप्पणी:

i) सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।   

ii) उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर ऊपर की ओर अपना नाम, अनुक्रमांक, अध्ययन केंद्र का नाम और विषय स्पष्ट शब्दों में लिखिए।  

1. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 40-60 शब्दों में दीजिए |

A. अमन ने एक छोटी किराना दुकान प्रारम्भ की है। कम्प्यूटरीकृत लेखांकन बनाए रखने के लिए उसने अपने कम्प्यूटर पर टैली प्राइम (Tally Prime) स्थापित किया है। लेन-देन दर्ज करने से पहले उसे लेखांकन प्रणाली का सही प्रकार से सेट-अप करना है। कंपनी का विवरण (Company Details) दर्ज करते समय बरती जाने वाली कोई दो सावधानियाँ लिखिए।   (पाठ-17 देखें)  

B. रिया ने ₹1,20,000 की पूँजी से व्यवसाय प्रारम्भ किया। अप्रैल 2026 के दौरान उसने निम्नलिखित लेन-देन किए–   

  1. ₹30,000 में फर्नीचर नकद खरीदा।   
  2. ₹25,000 का माल उधार खरीदा।   
  3. ₹10,000 लागत का माल ₹15,000 में नकद बेचा।   
  4. लेनदारों को ₹5,000 का भुगतान किया।  
  5. व्यक्तिगत उपयोग के लिए व्यवसाय से ₹8,000 निकाले।  

लेखांकन समीकरण (Accounting Equation) तैयार कीजिए।   (पाठ-4 देखें) 


2. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 40-60 शब्दों में दीजिए

A. 31 मार्च 2026 को मैसर्स राज ट्रेडर्स की रोकड़ पुस्तक (Cash Book) में बैंक शेष ₹48,000 था। निम्नलिखित अंतर पाए गए–   

  • ₹5,000 का जारी किया गया चेक अभी तक भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत नहीं किया गया।  
  •  ₹3,000 का जमा किया गया चेक अभी तक बैंक द्वारा जमा नहीं किया गया।   

पास बुक के अनुसार बैलेंस का पता लगाने के लिए 31 मार्च 2026 को बैंक समाधान विवरण (Bank Reconciliation Statement) तैयार करें।   (पाठ-8 देखें)  

B. मैसर्स श्याम ट्रेडर्स की पुस्तकों में अप्रैल 2026 के दौरान निम्नलिखित उधार लेन-देन हुए–   

  • 2 अप्रैल: रोहन ट्रेडर्स से उधार माल खरीदा – ₹15,000   
  • 8 अप्रैल: मीना एंटरप्राइजेज से उधार माल खरीदा – ₹22,000   
  • 15 अप्रैल: अमन स्टोर्स को उधार माल बेचा – ₹18,000   
  • 24 अप्रैल: प्रिया एजेंसीज को उधार माल बेचा – ₹27,000   

अप्रैल 2026 के लिए क्रय पुस्तक (Purchases Book) तथा विक्रय पुस्तक (Sales Book) तैयार कीजिए।   (पाठ-9 देखें)


3. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 40-60 शब्दों में दीजिए ।

A. मैसर्स ब्राइट ट्रेडर्स में अप्रैल 2026 के दौरान निम्नलिखित लेन-देन हुए–   

  • ₹80,000 नकद से व्यवसाय प्रारम्भ किया।   
  • रवि एण्ड कम्पनी से ₹25,000 का माल उधार खरीदा।   
  • रवि एण्ड कम्पनी को ₹10,000 का भुगतान किया।   
  • ₹15,000 में फर्नीचर नकद खरीदा।   

उपरोक्त लेन-देन के आधार पर रवि एण्ड कम्पनी का खाता तथा फर्नीचर खाता खाता-बही (Ledger) में तैयार कीजिए।   (पाठ-10 देखें)

B. 31 मार्च 2026 को मैसर्स शक्ति ट्रेडर्स के देनदार (Debtors) ₹80,000 थे। व्यवसाय ने देनदारों पर 5% की दर से संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान (Provision for Doubtful Debts) बनाने का निर्णय लिया।   

निम्नलिखित की गणना कीजिए–   

संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान की राशि।  

 तुलनपत्र में दर्शाए जाने वाले देनदारों का मूल्य।   (पाठ-13 देखें) 


4. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 100-150 शब्दों में दीजिए।

अमन ने हाल ही में मोबाइल मरम्मत की एक दुकान शुरू की है। वह अपने सभी दैनिक व्यावसायिक लेन-देन को एक रजिस्टर में दर्ज करता है। महीने के अंत में उसका मित्र उसे समझाता है कि लेन-देन का अभिलेखन केवल पहला चरण है, जबकि उनका विश्लेषण एवं निर्वचन (Interpretation) करने से व्यवसाय के वित्तीय निष्पादन (Financial Performance) का आकलन किया जा सकता है। उपरोक्त स्थिति के आधार पर पुस्तपालन (Bookkeeping) तथा लेखांकन (Accounting) में कोई चार अंतर लिखिए।   (पाठ-1 देखें)  

B. स्नेहा एक बुटीक की स्वामिनी है और उसने अपने व्यावसायिक लेन-देन का अभिलेखन टैली (Tally) के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। वाउचर (Voucher) प्रविष्टियाँ करने से पहले वह लेजर खाते (Ledger Accounts) बनाना चाहती है। टैली में लेजर खाते बनाना क्यों आवश्यक है? किसी उपयुक्त समूह (Group) के अंतर्गत लेजर खाता बनाने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।   (पाठ-17 देखें)  


5.निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 100-150 शब्दों में दीजिए। 

A. रोहन ने अपने क्षेत्र में एक छोटी फलों की दुकान शुरू की है। वह प्रतिदिन थोक विक्रेताओं से फल खरीदता है और ग्राहकों को बेचता है। महीने के अंत में उसे यह याद नहीं रहता कि उसने कितना लाभ कमाया और कितना व्यय किया। क्या रोहन को उचित लेखांकन अभिलेख रखने चाहिए? लेखांकन के कोई दो उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिए।   (पाठ-1 देखें)

B. मैसर्स नीलम ट्रेडर्स के प्रबंधक ने देखा कि कुछ ग्राहक समय पर अपने बकाया ऋणों का भुगतान नहीं कर सकते हैं। साथ ही, व्यवसाय ने यह निर्णय लिया कि भविष्य में व्यवसाय के विस्तार और वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक वर्ष लाभ का एक भाग अलग रखा जाएगा। इस स्थिति में प्रावधान (Provision) तथा आरक्षित निधि (Reserve) में अंतर स्पष्ट कीजिए, संदर्भित व्यावसायिक निर्णयों के आधार पर।   (पाठ-13 देखें) 


6. निम्नलिखित में से किसी एक पर परियोजना तैयार कीजिए। 6

A. रवि ने एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत की दुकान शुरू की है। अप्रैल 2026 के दौरान उसने अपने व्यावसायिक लेन-देन का अभिलेखन जर्नल (Journal) में किया। अब वह इन लेन-देन को व्यवस्थित रूप से खाता-बही (Ledger Accounts) में स्थानांतरित करना चाहता है ताकि अपने व्यवसाय की वित्तीय स्थिति को समझ सके। निम्नलिखित लेन-देन दर्ज किए गए हैं–

  • व्यवसाय की शुरुआत नकद ₹60,000 से की   
  • मोहन ट्रेडर्स से ₹20,000 का माल उधार खरीदा   
  • ₹15,000 का माल नकद बेचा   
  • ₹5,000 किराया अदा किया   
  • मोहन ट्रेडर्स को ₹8,000 का भुगतान किया

एक परियोजना प्रतिवेदन तैयार कीजिए जिसमें निम्नलिखित शामिल हों–   

  1. उपरोक्त लेन-देन के लिए जर्नल प्रविष्टियाँ (Journal Entries) तैयार कीजिए   
  2. संबंधित खातों में लेजर में प्रविष्टियाँ (Ledger Posting) कीजिए  
  3.  नकद खाता (Cash Account) तथा मोहन ट्रेडर्स खाता का शेष निकालिए   
  4. प्रत्येक लेन-देन के डेबिट एवं क्रेडिट प्रभावों की पहचान कीजिए   
  5. खाता-बही रखने के कोई दो लाभ लिखिए   (पाठ-10 देखें) 


B. मैसर्स होराइजन ट्रेडर्स 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लिए अपने अंतिम खाते (Final Accounts) तैयार कर रहा है। वित्तीय विवरण तैयार करते समय लेखाकार यह पाता है कि कुछ व्ययों तथा भविष्य की अनिश्चितताओं को उचित रूप से शामिल करना आवश्यक है ताकि व्यवसाय की वास्तविक एवं निष्पक्ष स्थिति प्रस्तुत की जा सके। प्रबंधन द्वारा दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं–

  • ग्राहकों द्वारा भुगतान न किए जाने की अनिश्चितता के कारण संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान (Provision for Bad Debts) बनाना   
  • भविष्य में व्यवसाय के विस्तार एवं वित्तीय सुदृढ़ता हेतु लाभ का एक भाग सामान्य आरक्षित निधि (General Reserve) में स्थानांतरित करना  

एक परियोजना प्रतिवेदन तैयार कीजिए जिसमें निम्नलिखित शामिल हों–   

  1. उपरोक्त स्थिति के संदर्भ में प्रावधान (Provision) एवं आरक्षित निधि (Reserve) का अर्थ स्पष्ट कीजिए   
  2. प्रावधान एवं आरक्षित निधि में कोई तीन अंतर लिखिए   
  3. स्पष्ट कीजिए कि प्रावधान को लाभ पर प्रभार (Charge against Profit) क्यों माना जाता है   
  4. स्पष्ट कीजिए कि आरक्षित निधि को लाभ का विनियोजन (Appropriation of Profit) क्यों माना जाता है   
  5. तुलन-पत्र (Balance Sheet) में प्रावधान एवं आरक्षित निधि की प्रस्तुति बताइए   (पाठ-13 देखें) 


*******************************

Submission of the completed assignments: 

For April/May Exam 

  • TMA - By Learners to Study centres - 31st January
  • TMA - Feedback by the Subject Teacher to the Learner - 15th February

For October/November Exam

  • TMA - By Learners to Study centres - 31st July
  • TMA - Feedback by the Subject Teacher to the Learner - 15th August 

Subscribe on YouTube - NotesWorld

For PDF copy of Solved Assignment

Any University Assignment Solution

WhatsApp - 9113311883

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Technology

close